Advertisment

तेजस्वी को लगा बड़ा झटका, मुकेश सहनी नहीं पहुंचे…

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बुधवार को महागठबंधन की बैठक में पूर्व मंत्री एवं VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी नहीं पहुंचे। बैठक में मुकेश सहनी का नहीं जाना राजद नेता तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि मुकेश सहनी एनडीए में जा सकते हैं और इसी वजह से वे महागठबंधन में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं।

इतना ही नहीं मुकेश सहनी की पार्टी से भी कोई नेता महागठबंधन की बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि मुकेश सहनी महागठबंधन में उप मुख्यमंत्री पद और 60 सीटों की लगातार मांग कर रहे थे, जिस पर महागठबंधन में सहमति नहीं बन पा रही थी और इसी वजह से अब मुकेश सहनी एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – बिहार का यह ‘उद्योग’ इतिहास बनने के कगार पर! अब इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा राज्य…

महागठबंधन की बैठक में मुकेश सहनी नहीं पहुंचे :

बता दें कि कुछ दिन पहले भी मुकेश सहनी के एनडीए में जाने की चर्चा हुई थी और तब उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात भी की थी। हालांकि उस वक्त मुकेश सहनी ने इन चर्चाओं पर खुद ही पूर्ण विराम लगा दिया था और महागठबंधन में बने रहने की बात कही थी। वहीं दूसरी तरफ मुकेश सहनी महागठबंधन में रहते हुए चुनाव लड़ने की बात करते हुए लगातार 60 सीटों की मांग करते रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की भी मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले बिहार के युवाओं की बदल रही सोच, महिलाएं भी….

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...