कोयले खदान हादसा : बाबूलाल ने सरकार और कंपनियों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- सीबीआई जांच हो

रांची : धनबाद के निरसा में कोयले की खदान में हुई दुर्घटना के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार तथा कोयला कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग सीबीआई से की है.

उन्होंने कहा कि कोयला खनन के बाद खाली पड़ी खदानों में गरीबी से बेहाल लोग अवैध माफियाओं के इशारे पर कोयला खनन के लिए जाते हैं. धनबाद में कोयला की लूट मची है. ऐसा लगता है ये सरकार लुटेरों की चल रही है. सरकार और प्रशासन इस पूरे मामले को दूसरा रूप देने में जुटे हैं. प्रशासन सिर्फ 5 लोगों के मौत की बात कह रही है, जबकि छठा व्यक्ति की सूचना हमने प्रशासन को दिया है.

बता दें कि कोयलांचल धनबाद के निरसा में तीन अलग-अलग अवैध कोयला खदानों में चाल धंसने से दर्जनभर से अधिक मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अभी भी मौत के सुरंग में दबे हुए हैं ऐसी आशंका जताई जा रही है. जबकि प्रशासन ने पांच मौत की पुष्टि की है. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी तक 11 लोगों की चाल धंसने से मौत हुई है. हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब बंद हो चुका है जो लोग अंदर दबे हैं उन्हें अब कफ़न भी नसीब नहीं होगी. वहीं एसएसपी ने ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जांच का जिम्मा सौंपा है. उपायुक्त ने इस घटना के लिए दोषी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात भी कही है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

केंद्र ने मानी कोयले की कमी की बात, भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में हो सकता है बिजली संकट

Ranchi Triple Murder: सूअर के खेत में घुसने पर हुआ था...

रांची के ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 31 अगस्त 2023 को होटल में हमला कर...

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...

JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...