रिलायंस रिटेल ने आयुर्वेदिक सौंदर्य के क्षेत्र में रखा कदम, टीरा पर ‘पुरावेदा’ ब्रांड लॉन्च

Desk. रिलायंस रिटेल से जुड़े ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा ने आयुर्वेद ब्रांड पुरावेदा को लॉन्च किया है। आयुर्वेद ब्रांड ने चार विशिष्ट रेंज के साथ अपनी शुरुआत की है। कंपनी ने वक्तव्य में कहा है कि पुरावेदा, प्राचीन रीति रिवाजों और आधुनिक विज्ञान का सटीक मिश्रण है। और यह लॉन्च जागरूक उपभोक्ताओं तक सौंदर्य प्रोडक्ट पहुंचाने के टीरा के मिशन में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

टीरा की सह-संस्थापक और सीईओ भक्ति मोदी ने लॉन्च पर कहा, “हमें पुरावेदा को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है, यह एक ऐसा ब्रांड है जो भारत की विरासत और इनोवेशन के शक्तिशाली सामंजस्य का प्रतीक है। टीरा में हमारा लक्ष्य ऐसे ब्रांड्स को आगे लाकर सुंदरता को एक नई परिभाषा देना है। पुरावेदा के साथ, हम उपभोक्ताओं को सोच-समझकर तैयार किए गए उत्पादों के माध्यम से आयुर्वेद को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।”

ब्रांड ने धारा, नियम, सम और ऊर्जा जैसी चार सामग्री आधारित रेंज लॉन्च की हैं। प्रत्येक रेंज आयुर्वेदिक सामग्रियों और चिकित्सकीय रूप से सिद्ध तत्वों के विशिष्ट तालमेल पर आधारित हैं। इन रेंज में 50 से ज़्यादा उत्पादों का कलेक्शन है। इसमें त्वचा की देखभाल, बालों की देखभाल और शरीर की देखभाल वाले प्रोडक्ट शामिल हैं। पुरावेदा कलेक्शन को टीरा स्टोर्स और टीरा की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में SDG के लिए बनेगा अलग...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को सरकारी योजनाओं और बजट निर्माण प्रक्रिया से प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा...

 Bihar Jharkhand MOU: सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता, बिहार-झारखंड...

 बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर 25 वर्षों से लंबित विवाद पर MOU हुआ। समझौते से इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना...

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...