Advertisment

मालेगांव ब्लास्ट 2008 : NIA कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को किया बरी, 323 गवाहों की हुई थी गवाही

नेशनल डैक्स : मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने शनिवार को 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट का यह फैसला 19 अप्रैल 2025 को अंतिम दलीलें पूरी होने के बाद सुरक्षित रखा गया था।

इस केस में 2018 से सुनवाई चल रही थी, जिसमें कुल 323 गवाहों की गवाही ली गई। हैरानी की बात यह रही कि इनमें से 34 गवाह अपने पहले दिए गए बयानों से मुकर गए। अदालत के अनुसार, मामले में एक लाख से अधिक पन्नों की दस्तावेजी सामग्री और सबूत प्रस्तुत किए गए थे, जिनकी गहन समीक्षा में अतिरिक्त समय लगा।

फैसले के दिन विशेष एनआईए न्यायालय ने सभी आरोपियों की उपस्थिति अनिवार्य की थी और स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अनुपस्थिति पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम धमाकों से जुड़ा है, जिसमें 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

मालेगांव ब्लास्ट 2008 – अदालती फैसले के मुख्य बिंदु :

  • सभी सात आरोपी बरी

  • कुल 323 गवाहों से पूछताछ

  • 34 गवाह अपने बयान से पलटे

  • एक लाख से ज्यादा पन्नों के दस्तावेज

  • अदालत को फैसला सुनाने में अतिरिक्त समय की जरूरत पड़ी

Jharkhand Train Update: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें रद्द, हटिया,...

Jharkhand Train Update: बंडामुंडा राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द और कुछ प्रभावित...

Jharkhand Weather Update: आज अधिकांश जिलों में बारिश और वज्रपात का...

Jharkhand Weather Update 30 July 2026: झारखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश, कई जिलों में वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार...

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...