भूमि विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के सरहरी चौक के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के उतरी सुगांव पंचायत के लमौनिया निवासी अमीर भगत और सरहरी निवासी जगदीश भगत सरहरी के एक ही जमीन पर दोनों व्यक्ति अपना अपना दावा करते हैं। दोनों पक्ष जमीन का कागज अपने नाम पर होने की बात कहते है। इसी बीच उस जमीन पर जगदीश भगत के लोगों के द्वारा कब्जा करने का प्रयाय किया गया।

DIARCH Group 22Scope News

सुबह दोनों पक्ष के लोग उस जमीन पर पहुंच गए, पहले कहासुनी हुई, फिर हुई जमकर मारपीट

आपको बता दें कि इसी बीच इसकी खबर दूसरे पक्ष के अमीर भगत कें लोगों को मिलीं बुधवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग उस जमीन पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के द्वारा कहासुनी होने लगी। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि लाठी डंडों से जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें करीब आधा दर्जन दोनों पक्ष के घायल हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को बुलाया। घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच कर मामले को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : GMCH में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप, शिकायत करने पर गार्डों ने की मारपीट

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...