पुलिस ने गांजा से भरा पिकअप वैन को किया जब्त, तस्कर फरार

सुपौल : सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना पुलिस को भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करने में सफलता मिली है। मामले की जानकारी देते हुए सुपौल पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस ने बताया कि जिलांतर्गत मादक पदार्थों, ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल टीम गठित कर आसूचना संकलन कर छापेमारी किया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि अवैध गंजा की बड़ी खेप बलुआ बाजार थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है।

Goal 7 22Scope News

SDPO त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर वाहन चेकिंग शुरू हुई

सूचना के आलोक में एसडीपीओ त्रिवेणीगंज विभास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर वाहन चेकिंग शुरू किया गया। जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन चालक ने वाहन को नहर किनारे लगा कर फरार हो गया। जिस संदिग्ध अवस्था में खड़े वाहन को देखा गया तो वाहन में बोरा भरा हुआ दिखाई दिया। जिसमें प्रथम दृष्टया अवैध मादक पदार्थ गंजा पाया जाना प्रतीत हुआ। तत्पश्चात दंडाधिकारी की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। जिसके 46 बोरा में कुल 1718.5 गांजा बरामद किया गया। इस संदर्भ में बलुआ बाजार थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर बरामद गांजा के बैकवार्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाकर तस्कर की गिरफ्तारी के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : अवैध हथियार निर्माताओं के विरुद्ध मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश…

अजय कुमार की रिपोर्ट

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...