मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार समेत 3 गिरफ्तार

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी पुलिस ने पुनौरा थाना क्षेत्र के गिरमिसानी में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए तीन हथियार और छह जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने में उपयोग होने वाला सामन भी जब्त किया है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने छह लोगों पर नामजद एफआईआर किया है। जिसमें अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपितों में राम आधार ठाकुर, महिन्द्र बैठा और चंदन पासवान शामिल है। पुलिस इनके अन्य जिलों में हथियार सप्लाई करने के कनेक्शन की भी छानबीन कर रही है।

DIARCH Group 22Scope News

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 बाइक के साथ 8 बदमाश गिरफ्तार

सीतामढ़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से अलग-अलग चोरी की हुई आठ मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी अमित रंजन ने बताया कि वाहन चोरी को रोकने के लिए एंटी टेफ्त व्हीकल यूनिट का गठन किया गया था। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टावर डंप और सीडीआर के आधार पर आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और गिरोह के कनेक्शन को भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक यह बदमाश चोरी की हुई गाड़ियों को नेपाल में बेचा करते थे।

Sita Crime 22Scope News
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 बाइक के साथ 8 बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अवैध हथियार निर्माताओं के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...