Advertisment

मोदी सरकार में मिथिला का हो रहा समग्र विकास – गोपाल जी ठाकुर

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार में देश की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहरों को संरक्षित तथा सम्बन्धित किया जा रहा है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के लिए अनेकों पहल किए जा रहे हैं। आठ अगस्त को सीतामढ़ी के पुनौराधाम में दिव्य व भव्य स्वरूप में माता जानकी के मंदिर निर्माण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा। जो एनडीए सरकार के द्वारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ज्वलंत उदाहरण है।

Goal 7 22Scope News

गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने आज शुक्रवार को दिल्ली स्थित संसद भवन के कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करने के बाद उपरोक्त विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह का मिथिला की परंपरा व संस्कृति के अनुरूप मखान माला के साथ पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। सांसद ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री से हुई भेंट के क्रम में जानकी मंदिर निर्माण के लिए आठ अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भागीदारी के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में दरभंगा तथा मिथिला क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों में इनकी महती भूमिका रही है।

‘भाजपानीत एनडीए की सरकार में ही मिथिला के विकास को देश स्तर पर स्थापित किया गया’

केंद्रीय गृह मंत्री से हुई भेंट में सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार में मिथिला क्षेत्र मुजफ्फरपुर में कैंसर अस्पताल, बरौनी में फर्टिलाइजर कारखाना को पुनर्जीवित किया जाना, दरभंगा में एयरपोर्ट, दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स निर्माण, दरभंगा में राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र,मखाना बोर्ड, बाढ़ से बचाव के लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए की सहायता दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करना, मैथिली भाषा में संविधान का विमोचन, मैथिली भाषा को सीबीएसई पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को शोध विश्वविद्यालय के लिए सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति, जैसे केंद्र सरकार की ऐतिहासिक देन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि वास्तविकता यही है कि भाजपानीत एनडीए की सरकार में ही मिथिला के विकास को देश स्तर पर स्थापित किया गया।

मिथिला का विकासात्मक उपलब्धि देश स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है

सांसद डॉ. ठाकुर ने गृह मंत्री अमित शाह से भेंट के क्रम में शरद पूर्णिमा को राष्ट्रीय मखाना दिवस मनाने जैसे अन्य मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए केंद्र सरकार की देन व योगदान को मिथिला के विकास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि रेल कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी व हवाई कनेक्टिविटी की संरचना को मजबूत बनाकर आज मिथिला का विकासात्मक उपलब्धि देश स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी देखें :

PM मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है – गोपल जी ठाकुर

सांसद डॉ. ठाकुर ने मोदी सरकार में संस्कृतियों के विकास तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे पर किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उज्जैन में बने महाकाल कोरिडोर केदारनाथ में 2013- 14 में हुए भूस्खलन के बाद उस मंदिर के जीर्णोद्धार काशी में बाबा विश्वनाथ कोरिडोर भेंट द्वारिका में समुद्र तट से उच्चतम ऊंचाई पर बने पुल इस बात के प्रमाण हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।

माता जानकी मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम देश स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा – सांसद

सांसद डा ठाकुर ने बताया कि देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों आठ अगस्त को सीतामढी में लगभग 883 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले माता जानकी मंदिर निर्माण के भूमि पूजन समारोह में दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र से विशाल भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। माता जानकी मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम देश स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

अमित से मिले शाहनवाज हुसैन, बिहार विधानसभा चुनाव पर हुई बात

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय कक्ष में हुई। शाहनवाज ने कहा कि गृह मंत्री से उनकी मुलाकात में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत बात हुई । शाहनवाज ने कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए भारी जीत की सफलता हासिल करेगी और बिहार में फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी।

8 अगस्त को अमित शाह के बिहार आगमन की तैयारी जोरशोर से चल रही है – शाहनवाज

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आठ अगस्त को अमित शाह के बिहार आगमन की तैयारी जोरशोर से चल रही है। पूरा बिहार उनके स्वागत के लिए बेताब है। आठ अगस्त को पुनौरा धाम में अयोध्या की तर्ज पर मां सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास होना है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश भी मौजूद रहेंगे।

S Husen 22Scope News

शाहनवाज ने कहा- प्रधानमंत्री की तरह गृह मंत्री भी बिहार की जनता से बहुत प्यार करते हैं

सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार की जनता से बहुत प्यार करते हैं और बिहार के विकास को लेकर फिक्रमंद एवं निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं । शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरा देश सुरक्षित है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की असीम ऊंचाई पर ले जाने में सफलता हासिल की है और 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद भी एनडीए के नेतृत्व में बिहार का निर्बाध गति से विकास होगा।

यह भी पढ़े : डोमिसाइल की मांगों को लेकर छात्र नेता के नेतृत्व में आंदोलन, पुलिस हिरासत में दिलीप 

अंशु झा की रिपोर्ट

Highlights

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...