Commercial Advertisment

Giridih में जल्द शुरू होगी शराब दुकानों की ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया, उत्पाद विभाग ने…

Giridih : राज्य सरकार की नई उत्पाद नीति के लागू होने के बाद गिरिडीह उत्पाद विभाग अब जिले में शराब दुकानों की ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर सक्रिय हो गया है। आज आयोजित प्रेसवार्ता में उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह, निरीक्षक रवि रंजन और कुमार महेंद्र ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती है।

Giridih : बाहरी लोगों की होगी निगरानी, स्थानीयों को मिलेगा मौका

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस बार प्रयास किया जाएगा कि टेंडर प्रक्रिया में बाहरी लोगों की भागीदारी कम हो। इसके लिए विभाग स्तर पर निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिल सके।

Giridih : 45 समूहों में होगी 100 दुकानों की टेंडरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 7 देशी शराब की दुकानें और 93 कम्पोजिट दुकानों को मिलाकर कुल 45 समूह बनाए गए हैं। हर समूह में दो दुकानें शामिल होंगी और एक समूह की औसत टेंडर राशि लगभग 4 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

पिछले वर्ष उत्पाद विभाग ने 104 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था, जबकि इस वर्ष लक्ष्य 109 करोड़ रुपये रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि नई नीति लागू होने से पूर्व ही चार महीने की वसूली हो चुकी है, जिससे लक्ष्य हासिल होने की पूरी उम्मीद है।

Giridih : बिक्री पर 12% कमीशन, लक्ष्य अधूरा रहने पर जुर्माना

इस बार शराब दुकानों के संचालकों को बिक्री पर 12 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। वहीं, तय कोटा पूरा नहीं करने पर 5 प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया जाएगा। उत्पाद विभाग की यह पारदर्शी पहल स्थानीय व्यापारियों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Hazaribagh Breaking : खेत जोतते पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की दर्दनाक मौत,गांव में मातम 

Jamtara Crime : सीएसपी लूटकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और ₹7000 नकद बरामद 

Palamu : जहरीली खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती… 

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के Babulal Marandi कहा-हिंदू नेताओं को फंसाने में जुटी हेमंत सरकार… 

Hazaribagh : पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला-परिजनों ने आरोप लगाते हुए कर दिया… 

Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद… 

Dhanbad : वासेपुर दोहरा हत्याकांड: सद्दाम अंसारी और उसके तीन भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला 

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...