Ranchi: अग्निवीर भर्ती रैली 22 अगस्त से, ये दस्तावेज लाना होगा जरूरी

Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर आ रहा है। दरअसल, 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन खेलगांव स्टेडियम, रांची में किया जाएगा। यह भर्ती रैली विशेष रूप से झारखंड राज्य के मूल निवासी युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

Ranchi: एडमिट कार्ड जारी, प्रवेश के लिए अनिवार्य

बता दें कि, सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) पास करना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनके एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उनके पंजीकृत खाते में अपलोड कर दिए गए हैं। रैली स्थल पर केवल ऑनलाइन जनरेटेड रंगीन एडमिट कार्ड दिखाने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिलेगा। किसी भी स्थिति में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।

Ranchi: साथ लाने होंगे ये दस्तावेज

  • एडमिट कार्ड (रंगीन प्रिंटआउट)
  • ऑनलाइन जनरेटेड चरित्र प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • एंड्रॉयड फोन लाना अनिवार्य

Ranchi: अग्निवीर योजना के अंतर्गत भरे जाएंगे ये पद

  • अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
  • अग्निवीर (तकनीकी)
  • अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी)
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)

Ranchi: भर्ती रैली स्थल पर रहेगी समुचित व्यवस्था

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए खेलगांव स्टेडियम, रांची में निम्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके तहत मेडिकल सुविधा और एंबुलेंस सेवा, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा बलों की तैनाती, विश्राम क्षेत्र, शुद्ध पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं और  सभी व्यवस्थाएं प्रतिदिन सुबह 4 बजे से सक्रिय कर दी जाएंगी।

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...