Palamu: वारदात को अंजाम देने से पहले दो अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद

Palamu: पलामू पुलिस को अपराधियों पर सफलता हाथ लगी है। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो सशस्त्र अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

Palamu: गुप्त सूचना के बाद टोल प्लाजा पर हुई घेराबंदी

दिनांक 2 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक, पलामू को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतबरचा की ओर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु सदर थाना के एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चुकरु टोल प्लाजा पर निगरानी शुरू की।

Palamu: दो अपराधी गिरफ्तार

कुछ देर बाद डालटनगंज की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने तत्काल पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश कुमार (उम्र करीब 24 वर्ष), पिता धनंजय बड़ाइक, साकिन लोहरसी, थाना पिपराटांड, जिला पलामू और रजनीकांत मेहता (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता सुनील मेहता, साकिन लोहड़ी, थाना पड़वा, जिला पलामू के रूप में हुई है।

Palamu: साजिश का खुलासा

इस दौरान दोनों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट: JH03T-4239) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपराधी राहुल दुबे गिरोह के सदस्य हैं और उसके आदेश पर सतबरवा क्षेत्र के पोलपोल में निर्माणाधीन हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग करने जा रहे थे।

Palamu: आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सदर थाना में कांड संख्या 77/2025, दिनांक 02.08.2025 को धारा 303(2)/336(3)/111(3)/3(5) BNS 2023 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-B)a/28/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को 03 अगस्त 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार का...

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में बिहार के 17 वर्षीय किशोर को...