Road Accident: गोड्डा-भागलपुर रोड पर भीषण हादसा, दो महिला कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर घायल

Road Accident: गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनसिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिला कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार रतन माझी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Road Accident: मृतक महिलाएं थीं गोड्डा जिले की निवासी

मृतकों की पहचान 28 वर्षीय राधा देवी (पत्नी पीयूष माझी) और 25 वर्षीय आरती देवी (पत्नी सोनू माझी) के रूप में हुई है, जो गोड्डा जिले के मोतिया ओपी क्षेत्र के मोतिया गांव की रहने वाली थीं। वहीं गंभीर रूप से घायल रतन माझी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेडी गांव के निवासी हैं।

Road Accident: सोमवारी पूजा के लिए जल भरने जा रहे थे सुल्तानगंज

जानकारी के मुताबिक, तीनों कांवड़िए सोमवारी पूजा के लिए सुल्तानगंज गंगा घाट से जल भरने जा रहे थे। बाइक से यात्रा के दौरान जैसे ही वे पुनसिया गांव के निकट मेन रोड पर पहुंचे, एक अनियंत्रित हाईवा वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतन माझी को गंभीर चोटें आईं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बांका पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया।

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार का...

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में बिहार के 17 वर्षीय किशोर को...