Gumla: 30 लाख की नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

Gumla: जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पुटो रोड से एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 30 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई घाघरा और टोटो थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके से आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

Gumla: गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुटो रोड स्थित मिथिलेश सिंह के आवास पर अवैध रूप से नशीली दवाइयों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर पर छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में नशीली सिरप और टैबलेट बरामद किए गए।

Gumla: आरोपी नहीं दिखा सका दवाइयों के कागजात

छापेमारी के दौरान जब आरोपी से दवाइयों से संबंधित कानूनी दस्तावेजों की मांग की गई, तो वह किसी भी वैध कागजात को प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने दवाइयों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Gumla: पुलिस के लिए बड़ी सफलता

वहीं पुलिस का कहना है कि नशीली दवाइयों का अवैध भंडारण और बिक्री एक गंभीर अपराध है। गुमला जिला प्रशासन नशा मुक्ति अभियान चला रहा है और ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों की बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Gumla Girls Subroto Cup: गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, सुब्रतो...

Gumla Girls Subroto Cup: दिल्ली के डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में गुमला की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 65वें सुब्रतो मुखर्जी...

Ranchi CBI Raid: रिश्वतखोरी के आरोप में 3 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार,...

Ranchi CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची में कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स...

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...