पटना में नशीली दवाओं का जाल, लाखों की दवाएं बरामद, एक गिरफ्तार

पटना सिटी : राजधानी के पूर्वी इलाके में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। राज्य औषधि नियंत्रण विभाग और सहायक औषधि नियंत्रण पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि अगमकुआं थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं का काला कारोबार खुलेआम किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद अगमकुआं थाना की पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भूतनाथ रोड स्थित एक गैरेज में बने मकान पर छापेमारी की।

LN Mishra 1 22Scope News

प्रतिबंधित बुप्रिन, नारकोटिक साइकॉटिक इंजेक्शन और एविल इंजेक्शन बरामद किए गए

इस कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित बुप्रिन, नारकोटिक साइकॉटिक इंजेक्शन और एविल इंजेक्शन बरामद किए गए। वहीं कारोबारी ने आलीशान बिल्डिंग भी खड़े कर रखे हैं अवैध कमाइयों से इन सब का तार गोविंद मित्रा रोड से जुड़ा हुआ नजर आता है।

क्योंकि पिछले बार ही गोविंद मिश्रा रोड में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में दवाइयां नशीले पदार्थ पकड़े गए थे। उसके बावजूद भी यह काम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आधारलेस से नशीली पदार्थ खुले बाजार में बेची जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जब्त की गई दवाओं की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।

यह भी देखें :

इंजेक्शन खासकर छात्रों, ई-रिक्शा चालकों व अन्य नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को बेचे जा रहे थे

आपको बता दें कि यह इंजेक्शन खासकर छात्रों, ई-रिक्शा चालकों और अन्य नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को बेचे जा रहे थे, जिससे वे धीरे-धीरे अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे थे। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी इसी नेटवर्क से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जेल भेजा गया। उन्हीं की निशानदेही पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। मौके से एक आरोपी चंदन कुमार उर्फ मुंडन को गिरफ्तार किया गया है, जो गया जिले के टेकारी का निवासी है।

वह पटना में एक गोदाम से कैमरा की आड़ में इन नशीली दवाओं की सप्लाई करता था। बाजार में इन इंजेक्शनों की असली कीमत छह से 35 रुपए तक है। आरोपी इन्हें 100 से 150 रुपए में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : मोहनिया में 3 लाख की नशीली दवा के साथ 3 संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...