लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया. वे 92 साल की थीं. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई दिग्गज नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है. लता मंगेशकर के निधन के बाद गडकरी उनके अंतिम दर्शन के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल भी पहुंचे.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी.

लता दीदी हमें छोड़कर चली गई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वर कोकिला लता जी को याद करते हुए ट्वीट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर रविवार सुबह शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते. उन्होंने ट्वीट किया, लता दीदी ने अपने गीतों के जरिए विभिन्न भावनाओं को व्यक्त किया. उन्होंने दशकों से भारतीय फिल्म जगत में आए बदलावों को नजदीक से देखा. फिल्मों से परे, वह भारत के विकास के लिए हमेशा उत्साही रहीं. वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं.

मोदी ने कहा, मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता. दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. उनके निधन से देश में एक खालीपन पैदा गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता. भावी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मोहित करने की अद्वितीय क्षमता थी.

प्रधानमंत्री ने कहा, यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे लता दीदी से हमेशा बहुत स्नेह मिला. मैं उनके साथ की गई बातों को हमेशा याद रखूंगा. मैं और देशवासी लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं. मैंने उनके परिवार से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. ओम शांति.

भारत की आवाज खो गई- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज खो गई है. उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है. उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

अपने सुर से पूरे विश्व को किया सराबोर- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपने सुर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया. संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है. उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है.

उन्होंने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा- गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है. पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी. उन्होंने कहा, 30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है. लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, सब देशवासियों की तरह मेरे लिए भी उनका संगीत बहुत ही प्रिय रहा है, मुझे जब भी समय मिलता है मैं उनके द्वारा गाए गए नगमें जरूर सुनता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को सांतवना दे.

उनकी सुनहरी आवाज अमर है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, लता मंगेशकर के निधन की दुखद खबर मिली. वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं. उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और फैन के साथ.

कला जगत की अपूरणीय क्षति- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी ने ट्वीट किया, स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री हेमंत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत रत्न, स्वर कोकिला आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन हम सभी देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है. परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुरूख सहने की शक्ति प्रदान करें. बता दें कि लता मंगेशकर पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाई गई थीं. इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

क्रिकेट और कार की शौकीन थीं लता मंगेशकर, जानिए पहली कार किसके नाम पर खरीदी थीं

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img