Commercial Advertisment

CCCC 13.0: पहले ऑनलाइन राउंड में डीपीएस पटना के नान्य देव और तन्मय कश्यप  की टीम बनी राष्ट्रीय विजेता

CCCC 13.0: पहले ऑनलाइन राउंड में डीपीएस पटना के नान्य देव और तन्मय कश्यप  की टीम बनी राष्ट्रीय विजेता, मौजूदा चैंपियन अनहद के दमदार प्रदर्शन से मुकाबला तेज

पटना: देशभर के स्कूली छात्रों के बीच लोकप्रिय नेशनल इंटर स्कूल क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट 2025 (CCCC 13.0) के पहले ऑनलाइन राउंड में दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना के नन्या देव सिंह और तनमय कश्यप की टीम राष्ट्रीय विजेता बनी है। उल्लेखनीय है कि यह इस प्रतिभाशाली जोड़ी की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले आयोजित प्रतियोगिता के प्रैक्टिस राउंड में भी यह टीम ने देशभऱ में अव्वल थी।

वहीं, बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना की अनहद कौर और दिव्या धीमान पहले ऑनलाइ राउंड पर दूसरे स्थान पर रहीं। पिछले वर्ष की क्रॉसवर्ड चैम्पियन रहीं अनहद कौर ने इस बार दिव्या धीमान के साथ टीम बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है और दमदार प्रदर्शन से सभी को रोमांचित कर रही हैं। भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल, हैदराबाद की अंजलि नंदुरी और आराध्य रंजीथ की जोड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें – बिहार का आर्थिक उड़ान तय, इसी महीने शुरू होगा एक और एयरपोर्ट

CCCC 13.0 पहले ऑनलाइन राउंड के राज्य स्तरीय विजेता

  • महाराष्ट्र: साहिल साबने और राघव कानेगांवकर (SES गुरुकुल, पुणे)
  • पंजाब: अभिषेक धांडा (BCM आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना)
  • तेलंगाना: अर्णव गुप्ता और शशांक गौड़ा (भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल, रंगा रेड्डी)
  • मध्य प्रदेश: अद्वैत सिन्हा और चिन्मय गौतम (डीपीएस भोपाल)
  • दिल्ली: आयुषी नेगी और आद्या मलिक (द मदर्स इंटरनेश्नल स्कूल, नई दिल्ली)
  • बिहार: सप्तक गुप्ता और हेमेंग चंद्र (डीपीएस पटना)
  • झारखंड: शिवानी सिंह और कृष्ण (डीपीएस रांची)
  • आंध्र प्रदेश: सुजय एनवीएसएम करुमरी और वलिवर्थी एचएसपी वर्मा (नालंदा विद्यिकेतन, कृष्णा)
  • तमिलनाडु: बी. अक्षिता और प्रणति पी (डीपीएस कोयम्बटूर)
  • पश्चिम बंगाल: सौम्यजीत घोष (विजन इंटरनेशनल स्कूल, हुगली)
  • उत्तर प्रदेश: साकेत आनंद और नोमित टक्कर (सलवान पब्लिक स्कूल, गाज़ियाबाद)
  • हिमाचल प्रदेश: मननत चौहान और गुंजन कौंडल (डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, शिमला)

CCCC 13.0 का दूसरा ऑनलाइन राउंड  10 अगस्त 2025, रविवार को निर्धारित है और यह www.crypticsingh.com पर आयोजित होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार शिक्षा का बना रोल मॉडल! स्कूलों में बच्चियों की संख्या 51 फीसद के पार!

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...