NICE 2025 ‘N’ राउंड के पहले ऑनलाइन राउंड में बिहार की धाक, IIT के छात्रों ने भी…

NICE 2025 ‘N’ राउंड परिणाम: पहले ऑनलाइन राउंड में बिहार की धाक — GEC गया के छात्र ने मारी बाज़ी, CCCC चैंपियन आद्या सिंह की शानदार शुरुआत। लीडरबोर्ड पर चमके IIT के छात्र, छोटे शहर के प्रतिभागियों ने भी बनाई जगह

पटना: नेशनल इंटर कॉलेज क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (NICE) 2025 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इसका पहला स्कोरिंग ऑनलाइन राउंड ‘N’  www.crypticsingh.com पर आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के कॉलेज छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो प्रैक्टिस राउंड के बाद आयोजित इस पहले स्कोरिंग राउंड में बिहार ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (GEC) के बीटेक छात्र सुरजीत कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर “ओवरऑल कैटेगरी” में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, पटना की आद्या सिंह ने “अवेटिंग कॉलेज एडमिशन (ACA)” श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया। CCCC 2023 की राष्ट्रीय विजेता रह चुकी आद्या ने ओवरऑल कैटेगरी में तीसरे स्थान पर जगह बनाकर क्रॉसवर्ड पर अपनी मजबूत पकड़ का शानदार प्रदर्शन किया है।

LN Mishra 1 22Scope News

NICE ‘N’ राउंड के जोनल विजेता:

NICE के पहले ऑनलाइन राउंड में जोनल से लेकर राज्य स्तर पर आईआईटी के छात्रों ने चमक बिखेरी है-

  • पूर्वी जोन: हर्ष राज (IIT खड़गपुर, पश्चिम बंगाल)
  • पश्चिमी जोन: समृद्धि एस सालगांवकर (गोवा डेंटल कॉलेज, गोवा)
  • उत्तरी जोन: भार्गव विनायक (ACA, पंजाब)
  • दक्षिणी जोन: आशीष सीटी (IIT मद्रास, तमिलनाडु)
  • उत्तर-पूर्व जोन: मृदुल (IIT गुवाहाटी, असम)

‘लकी विनर’ का खिताब: गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, रतलाम (मध्य प्रदेश) में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा साक्षी रावत को आयोजकों द्वारा ‘N’ राउंड की ‘लकी विनर’ घोषित किया गया है।

राज्य स्तरीय विजेता:

  • बिहार: उज्ज्वल सूर्य (GEC, वैशाली)
  • हरियाणा: आदित्य शर्मा (ACA, फरीदाबाद)
  • उत्तर प्रदेश: कुशाग्र चंद्र (IIT कानपुर)
  • पंजाब: राम सिंह (PCTE इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी)
  • मध्य प्रदेश: अरविंद तिवारी (शासकीय कला वाणिज्य महाविद्यालय, सिवनी)
  • तमिलनाडु: हर्ष आदित्य समदानुत (IIT मद्रास)
  • गुजरात: अक्षय (सुरेन्द्रनगर यूनिवर्सिटी)
  • जम्मू और कश्मीर: सुदीप सौरव (IIM J&K, जम्मू)
  • दिल्ली: ईशा (JNU, नई दिल्ली)
  • असम: श्रिया सिंह (IIT गुवाहाटी)
  • तेलंगाना: VKS गायत्री (BITS पिलानी, हैदराबाद)
  • त्रिपुरा: जॉयनिल साहा (महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज)
  • ओडिशा: सुभाश्री माझी (राजधानी कॉलेज, खुर्दा)
  • उत्तराखंड: हृतिक कुमार (शासकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी)
  • आंध्र प्रदेश: नारला भार्गवी (संतिराम इंजीनियरिंग कॉलेज, नंद्याल)
  • कर्नाटक: श्रावणी रंगनाथ (ACS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु)
  • महाराष्ट्र: ऋद्धि विक्रांत जाधव (महावीर एजुकेशन ट्रस्ट, मुंबई)
  • छत्तीसगढ़: सुशील एक्का (SWA प्यारे लाल कंवर शासकीय कॉलेज, कोरबा)
  • मणिपुर: ओम कुमार झा (NIT मणिपुर)
  • पश्चिम बंगाल: अरिजीत चक्रवर्ती (अकादमी ऑफ टेक्नोलॉजी, हुगली)

शहर स्तरीय विजेता:

  • मणिकांत (मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पूर्वी चंपारण, बिहार)
  • अनंता मिश्रा (SASTRA, तंजावुर)
  • अंजली जला (शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज, शाजापुर, मध्य प्रदेश)
  • करन कमल विश्वास (GEC राजकोट, गुजरात)

AICTE, IIT मद्रास, IIM मुंबई और Extra-C की संयुक्त पहल से आयोजित NICE 2025 देशभर में अपनी पहुंच और लोकप्रियता तेजी से बढ़ा रहा है। इसका अगला ऑनलाइन राउंड ‘I’ 25 मई 2025 को www.crypticsingh.com पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  JDU के लिए बोझ थे दोनों, साथ आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

Bihar Land Records Online: 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज घर...

 बिहार में 1908 से 1995 तक के पुराने जमीन के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन जारी है। अब तक 77.80 लाख रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड, घर...

Bihar Fake Medicine Complaint: बिहार में नकली और घटिया दवाओं पर...

Bihar Fake Medicine Complaint, पटना: बिहार में नकली और निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के...

Bihar Naxal Free Districts: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100...

Bihar Naxal Free Districts, पटना: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन बुधवार को गुजरात के...