Advertisment

सिर्फ नाम में जी लगाने से…., गयाजी में कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी…

गयाजी: बिहार के गयाजी शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को स्वागत समारोह सह समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव तथा राहुल गाँधी की पदयात्रा को लेकर तैयारी समिति की बैठक भी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गयाजी के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने की एवं संचालन नवाब अली ने किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को हमारे जननायक राहुल गाँधी जी का हाथ मजबुत करना है और SIR में हो रही गड़बड़ियो को जमीनी स्तर पर जाकर दुरुस्त करना हैं। कुणाल अग्रवाल ने कहा कि गयाजी धरती केवल एक भूगोल नहीं, बल्कि आत्मा की शांति और श्रद्धा का तीर्थ है। भगवान विष्णु की तपोभूमि है, यह गौतम बुद्ध की करुणा तक की गूंज है। गयाजी की मिट्टी में धर्म भी है, दर्शन भी लेकिन अफ़सोस-गया के लोग अब भी विकास की प्रतीक्षा में हैं। आज का यह अवसर मेरे लिए केवल एक राजनैतिक मंच नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है जहाँ से हम सब मिलकर गयाजी के बदलाव की नींव रखने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – PK के पास बिहार के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं, भाजपा नेता ने कहा ‘बताएं उन्होंने…’

आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सम्मानित एबं आदरणीय पदाधिकारियों को सुनने का मौका मिला, सभी ने अपने विचार रखे मैं समझता हूँ कि सब के अंदर एक जज़्बा है कि हमारे जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में गयाजी की सारी विधानसभा सीटें जीते, मैं इस जज्बे को सलाम करता हूँ, प्रणाम करता हूँ।

सबसे पहले हम सब को मिल कर भाजपा एवं उनके द्वारा हाईजैक कर ली गयी संस्थाओ के षड्यंत्र के कारण वोटर लिस्ट से जिन लोगों ने अपना नाम खो दिया है उनकी मदद करनी है ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट में वापस आ सके। इसके लिए हमें हर वार्ड में कैंप लगाना होगा, हमें हर घर में दस्तक देनी होगी और सुनिश्चित करना होगा की एक भी वोटर न छूटे।

यह भी पढ़ें – विद्यालय के छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, किया गया पुरस्कृत…

गयाजी के नाम के आगे जी लगा देने भर से कुछ नहीं होगा बल्कि गयाजी में विकास की ऐसी गंगा बहानी होगी कि लोगो के अंदर एक सम्मान का भावना आये, तभी हम एक मुक्कमल गयाजी की परिकल्पंना कर सकते है। राहुल गांधी की पदयात्रा न्याय के साथ भारत 17 अगस्त से शुरू हो रही है और वे 18 अगस्त को गयाजी आ रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मल्लिक को एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली दी गयी।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सहाबुद्दीन रहमान, उदय मांझी, नैना देवी, सुमंत कुमार सिंह, मोहम्मद ताजुद्दीन, खालिद अमीन, विद्या शर्मा, जुगल किशोर, अजय कुमार, बुद्धसेवक, रंजीत कश्यप, राम प्रमोद, विजय कुमार सिंह, चन्द्रिका प्रसाद यादव, इस्तेयाक, गयाजी के पूर्व प्रत्याशी प्रियरंजन डिंपल, अमित, रंजीत कश्यप, साजिद, रामजी मांझी, शाहिद ईमान, विजय कुमार मिठू, धर्मेंद्र कुमार निराला, शिव कुमार चौरसिया, दीपक कुमार दीप मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मज़दूर टेनी मांझी के बैंक खाते में आया अरबों रूपये, पूरे इलाके में…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...

Sujit Sinha Postmortem: एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पोस्टमार्टम...

Sujit Sinha Postmortem: जामताड़ा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का पोस्टमार्टम सोमवार को तीन सदस्यों वाले मेडिकल बोर्ड की देखरेख...

Dhanbad Barwaadda NH-19 Road Accident: धनबाद के बरवाअड्डा NH-19 पर भीषण...

Dhanbad Barwaadda NH-19 Road Accident: सोमवार शाम धनबाद जिले के बरवाड्डा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर हुए एक दुखद सड़क हादसे में एक युवक...