मज़दूर टेनी मांझी के बैंक खाते में आया अरबों रूपये, पूरे इलाके में…

मज़दूर टेनी मांझी के खाते में आया अरबों रूपये, बैंक ने खाता किया फ्रीज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

जमुई: जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अचहरी गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जयपुर में प्लंबर का काम कर जीवन-यापन करने वाले मज़दूर टेनी मांझी के बैंक खाते में अचानक अरबों रुपये क्रेडिट हो गए। मामला सामने आते ही बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया, जिससे अब कोई लेन-देन संभव नहीं है। यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों की भीड़ टेनी मांझी के घर जुट रही है।

टेनी मांझी के पिता कालेश्वर मांझी ने बताया कि उनका बेटा पहले मुंबई में मजदूरी करता था और उसी दौरान कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खुलवाया था। वर्तमान में वह जयपुर में रहकर प्लंबर का काम करता है। कालेश्वर मांझी ने बताया कि तीन दिन पहले तबियत खराब होने के कारण उन्होंने बेटे से इलाज के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन जब पैसा नहीं आया तो खाते की जांच करवाई। तभी यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि खाते में अरबों रुपये जमा हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – बिजली से दमकता बिहार! हर गांव, हर घर रोशनी का वादा हुआ पूरा

हालांकि खाते में भारी-भरकम रकम आते ही बैंक ने सुरक्षा कारणों से खाते को होल्ड कर दिया है। कालेश्वर मांझी का कहना है कि उन्हें इस पैसे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ कहा पैसा जिनका भी है, उन्हें वापस मिल जाए, लेकिन मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूर मिलना चाहिए, जो आज तक मुझे नहीं मिला है।

मज़दूर टेनी मांझी के छः बच्चे हैं और उनके पिता कालेश्वर मांझी के भी छह बच्चे हैं। पूरे परिवार का भरण-पोषण टेनी मांझी अपनी मजदूरी से ही करते हैं। कालेश्वर मांझी ने भावुक होकर कहा कि मजदूरी करके इतना बड़ा अमाउंट कभी भी नहीं कमा सकते।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार का आर्थिक उड़ान तय, इसी महीने शुरू होगा एक और एयरपोर्ट

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...