सीयूजे में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

रांची. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में झारखंड राज्य स्थापना के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अवसान पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में गुरुजी को कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास के नेतृत्व में सभी प्रोफेसर, अधिकारी और कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने शिबू सोरेन जी के जीवन, संघर्ष और राज्य के स्थापना में उनके योगदान को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु के जाने से एक युग का अवसान हुआ है। उन्होंने आदिवासी समाज को जागृत किया और झारखंड राज्य की स्थापना कर राजनैतिक पहचान भी दी। गुरुजी ने आदिवासी समाज में एक सामाजिक – राजनैतिक चेतना जागृत करके उन्हें आज भारत के हर क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए आगे बढ़ाया।

प्रो. दास ने आगे कहा कि गुरुजी का सम्मान हर राजनैतिक पार्टी के लोग करते हैं और वे देश के एक बड़े नेता थे। राज्य में उनके योगदान के सम्मान में कुलपति ने घोषणा की कि सीयूजे में हर वर्ष गुरुजी को याद किया जाए और उनकी पुण्यतिथि मनाई जाए।

श्रद्धांजलि सभा में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, के कोसल राव, नैक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रो. कुंज बिहारी पंडा, डीन – अकादमिक, प्रो. मनोज कुमार, डीन – शोध और विकास, प्रो. ए के पाढ़ी, निदेशक- आईक्यूएसी, प्रो. आर के डे, पुस्तकालयाध्यक्ष, डॉ. एस के पाण्डेय, वित्त अधिकारी, पी के पंडा, चीफ प्रॉक्टर, डॉ, अमरेंद्र कुमार, सारे वरिष्ठ प्रोफेसर, आदि मौजूद थे।

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...