Breaking: जोबा माझी ने की दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की वरिष्ठ नेता और सिंहभूम से सांसद जोबा माझी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए आग्रह किया है कि गुरुजी को मरणोपरांत यह देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया जाए।

जोबा माझी ने की दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग

सांसद जोबा माझी ने अपने पत्र में कहा है कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासी अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और झारखंड राज्य निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा है कि गुरुजी को भारत रत्न से सम्मानित करना, उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गुरुजी के श्राद्ध कर्म का आठवां दिन

बता दें कि, स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज आठवां दिन है। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों संग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप “श्राद्ध कर्म” का विधान पूरा किया।

 गुरुजी के निधन से प्रदेश में शोक की लहर

ज्ञात हो कि, दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में से एक रहे हैं और उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद और झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा की है। उनके निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...