लता दीदी को अलविदा कैसे कहूं ?

इस भरी दुनिया में आज भारतीय संगीत हमेशा के लिए तन्हा हो गया. स्वर लहरियां सदा के लिए सो गई हैं. गीत के बोलों का श्रृंगार लुट गया है. जो हुआ है उसके बाद न सुनने को कुछ शेष बचा है ना बताने को. लता दीदी विदा हो गईं. वो अस्वस्थ थीं सबको पता था, नीयति के नियम भी सबको पता हैं अगर नहीं पता है तो बस ये कि उनके बिना कैसे जियें. हम सबकी मिट्टी में लता दीदी का कुछ हिस्सा गुंथा हुआ है, वो अलग कैसे होगा और अगर होगा तो उसके बाद कितना बचेंगे हम.

लता दीदी संगीत साधक भर नहीं थीं, न गायिका भर थीं जो फिल्मों में गाती थीं. वो हम सबकी रूह का वो मखमली एहसास थी जहां जाकर आप अपने हिस्से का मैं जी लेते थे. कभी आंसू बहाकर, कभी ठिठोली कर कभी प्यार में डूबकर कभी खुद को ही डुबोकर. दीदी क्या गई ये तमाम एहसासात अकाल मृत्यु की शैय्या पर चले गए, जहां क्या बचेगा क्या नहीं, कोई नहीं जानता. लता दीदी को अलविदा कैसे कहूँ क्योंकि अगर उन्हें विदा किया तो मन-आंगन की रौनक चली जायेगी. हम सबके हिस्से की कुछ बातें खो जाएंगी. लता दी आप थीं तो सब सुर थे सारे स्वर थे, दिल भर जाए ऐसे भाव थे, अब उन्हें किस आवाज़ में ढूंढ पाएंगे हम. रस्म भर नहीं है आपके बाद आपको श्रद्धांजलि देना. क्योंकि अपने ही किसी हिस्से को अलग कर श्रद्धांजलि देने का अनुभव कहाँ हैं हमें.

 

गंगेश गुंजन
एडिटर इन चीफ

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...