तेजस्वी यादव होंगे बिहार के मुख्यमंत्री – विनय कुशवाहा

गयाजी : गयाजी जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के खंजाहांपुर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद बिहार प्रदेश के सचिव विनय कुशवाहा ने महिलाओं और बुद्धिजीवियों के साथ एक बड़ी जनसभा किया। इस मौके पर विनय कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव का माई-बहिन मान योजना में 2500 रुपए देने की घोषणा की है।

DIARCH Group 22Scope News

विनय कुशवाहा ने कहा- तेजस्वी ने बिहार के लिए किया है बहुत ऐलान, उसके करेंगे पूरा

विनय कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि हमारी सरकार बनी तो हम 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 में गैस सिलेंडर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1500 रुपए प्रति महीने, युवाओं को नौकरी, रोजगार और बिहार में कल कारखाना की स्थापना करेंगे। साथ ही 65 फीसदी युवाओं को आरक्षण के साथ-साथ संविधान के 9वीं अनुसूची में शामिल करवाने व निजी क्षेत्र नौकरियों में भी आरक्षण का प्रावधान करने सहित बिहार की तरक्की के लिए हर वो काम करेंगे जो उनके हित में होगा।

यह भी देखें :

तेजस्वी के विजन को घर-घर तक पहुंचाएंगे – विनय कुशवाहा

विनय कुशवाहा ने कहा कि बिहार के विकास के लेकर तेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। हजारों की तादाद में महिलाओं की भीड़ ने हाथ उठाकर तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर रामजी प्रसाद कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, विजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ नेता मोहम्मद छोटू, पप्पू कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, गुड़िया कुमारी, मुन्नी देवी, रवींद्र वर्मा, रामसागर प्रसाद, राजेंद्र यादव और छोटेलाल यादव सहित हजारों महिलाएं शामिल हुई और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत, मिलिए लालू-तेजस्वी के जबरा फैंन से

गयाजी के बड़की डेल्हा परैया रोड के रहने वाले सूरज यादव इस बार देवघर पहुंचे हैं। देवघर में उन्होंने भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सूरज यादव लालू-तेजस्वी यादव के बड़ा फैन है। वह पार्टी से किसी तरह का फिलहाल ताल्लुकात रखने के बात नहीं बताते हैं। लेकिन पार्टी के बड़े प्रशंसाको में से एक है। यही वजह रहा है कि इस बार सूरज यादव देवघर गए तो तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत लेकर गए इसके लिए उन्होंने सुल्तानगंज से अपने कांवर में 11-11 किलो ग्राम का जल वाला कलश और दोनों ओर लालटेन टांगी, आरजेडी का झंडा और राष्ट्रीय झंडा तांगा इसके अलावा टी-शर्ट पर तेजस्वी और लालटेन छपी टी- शर्ट पहन बाबा के दरबार पहुंच गए। बाबा के दरबार पहुंचकर सूरज यादव ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री की मन्नत की कामना से जल अभिषेक किया।

Gaya RJD 1 22Scope News
तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत, मिलिए लालू-तेजस्वी के जबरा फैंन से

सूरज जब कांवर लेकर सुल्तानगंज से निकले तो देखने वाले देखते रह गए, कोई उन्हें देखकर हंस रहा था

सूरज यादव जब कांवर लेकर सुल्तानगंज से निकले तो देखने वाले देखते रह गए कोई उन्हें देखकर हंस रहा था तो कोई जयकारा कर रहा था तो कोई सूरज यादव के साथ सेल्फी ले रहा था। लगभग 105 किलोमीटर की यात्रा कर देवघर पहुंचे और उन्होंने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत को लेकर जलाभिषेक किया। यह भी मन्नत रखी कि तेजस्वी यादव 2025 में मुख्यमंत्री बनते हैं तो तो 2026 में फिर से बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने आएंगे। इस बार इससे दोगुनी 22-22 किलो का कलश लेकर आएंगे। सूरज यादव का सपना है कि तेजस्वी और लालू यादव मुझे घर पर बुलाए और मेरे साथ एक फोटो ले। मैं उनके साथ एक फोटो लेना चाहता हूं।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी को अभी राजनीति सीखनी बाकी है, बिहार आएंगे तभी मिलेगा असली ज्ञान…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...