एक बार फिर राजगीर है तैयार, जुटेंगे 9 देशों के खिलाड़ी, सारी तैयारी पूरी…

राजगीर तैयार! एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए जानिए क्‍या हो रही है जोरदार तैयारी। 9 देशों के खिलाड़ी का स्‍वागत करेगा बिहार! सुरक्षा से लेकर खाने पीने और ठहरने किए जा रहे व्‍यापक इंतेजाम

नालंदा: बिहार का माहौल एक बार फिर से खेलमय होने वाला है। विश्‍व सेपकटाकरा चैम्‍पियनशिप 2025 के भव्‍य आयोजन के बाद बिहार एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार राजगीर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की आगामी 9-10 अगस्त को एशिया रग्बी अंडर-20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप (महिला एवं पुरुष वर्ग) का आयोजन करने जा रहा है। ये पूरा आयोजन राजगीर खेल परिसर में होने जा रहा है।

नौ देश लेंगे हिस्‍सा, होगी जोर आजमाइश

बताते चलें कि खेल आयोजन में 9 देशों की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। 7 अगस्‍त से खिलाड़‍ियों का राजगीर पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिससे राजगीर का माहौल पूरी तरह खेलमय होने वाला है। भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया और नेपाल के युवा खिलाड़ी रग्बी के मैदान पर अपनी ताकत और रणनीति की जोर आजमाइश करेंगे।

जिला प्रशासन ने की हाई लेबल ‍मीटिंग

रग्बी के महाआयोजन को लेकर राजगीर के स्पोर्ट्स क्लब सभागार में अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग की गई। इस बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन में खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा ध्‍यान रखने का निर्देश दिया गया है।

खिलाड़ियों के आवागमन से लेकर यातायात प्रबंधन तक की रूप रेखा तैयार की गई है। बिहार सरकार और जिला प्रशासन दोनों की ओर से खिलाड़‍ियों के ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। बैठक के दौरान खिलाड़‍ियों की सुरक्षा पर विशेष ध्‍यान रखा जाएगा। खेल के दौरान भी खिलाड़‍ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

एमरजेंसी रिस्‍पॉन्‍स टीम तैयार

राजगीर में हो रहे रग्‍बी एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए एमरजेंसी रिपस्‍पॉस टीम का गठन किया गया है। यह टीम मैदान पर चिकित्सा सहायता देने और एक्स-रे मशीन के साथ तैयार रहेगी। दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था हो, इसके लिए भी बैठक के दौरान खास निर्देश दिए गए हैं और पदाधिकारियों को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। ग्राउंड के बाहर हेल्प डेस्क, साफ-सफाई, अग्निशमन और भीड़ नियंत्रण के पुख्‍ता इंतेजाम किए गए हैं।

खेल के पटल पर उभर रहा बिहार

बैठक के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, खेल निदेशक, नगर आयुक्त, भवन निर्माण विभाग के अधिकारी, अपर समाहर्ता सहित जिला स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के बहाने राजगीर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की खेल क्षमताओं को दिखाने जा रहा है। ये बिहार के लिए गौरव की बात है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   RJD का चरित्र हो रहा प्रमाणित, गुरु प्रकाश ने कहा भाई वीरेंद्र की बातें पड़ेंगी भारी…

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...