ट्रंप का भारत पर टैरिफ वार, 25 प्रतिशत अतिरिक्त लगाया, कुल 50 प्रतिशत हुआ टैरिफ

Desk. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ का बड़ा वार किया है। बुधवार शाम उन्होंने भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का कार्यकारी आदेश साइन किया है। इसके साथ ही भारत पर कुल टैरिफ अब 50 प्रतिशत हो गया है।

ट्रंप का भारत पर टैरिफ वार

अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई भारत द्वारा रूस से लगातार तेल खरीदने के जवाब में की गई है। इससे पहले भी ट्रंप प्रशासन ने 25 प्रतिशत टैरिफ और पेनल्टी का ऐलान किया था।

अंतरराष्ट्रीय संकेत और नीति का सख्त रुख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने कहा है कि यह निर्णय भारत तक ही सीमित नहीं रहेगा। अमेरिका ने संकेत दिया है कि यदि दुनिया के अन्य देश भी रूस से तेल का प्रत्यक्ष या परोक्ष आयात करते हैं, तो उनके खिलाफ भी इसी तरह की आर्थिक कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि रूस या प्रभावित देश अमेरिका की नीतियों के अनुरूप कदम उठाते हैं, तो इस टैरिफ नीति में संशोधन संभव है।

तेल व्यापार बना विवाद की वजह

अमेरिका का दावा है कि भारत द्वारा रूस से डिस्काउंटेड दरों पर कच्चे तेल की खरीद न केवल अमेरिकी प्रतिबंधों की अनदेखी है, बल्कि इससे रूस को युद्ध के समय आर्थिक समर्थन मिल रहा है। इस टैरिफ बढ़ोतरी पर अब तक भारत सरकार की कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...