Advertisment

बंदूक के साए में फिरौती का खेल : 8 लाख की मांग, जंगल से सकुशल बरामद हुआ तब्बू

गयाजी : जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल में फिरौती के लिए अपहरण का बड़ा मामला सामने आया है। आठ लाख रुपए की फिरौती के लिए अगवा किए गए युवक तब्बू को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और चार थानों की संयुक्त कोशिश से युवक को कोठी थाना क्षेत्र से अपहृत किए जाने के 12 घंटे के भीतर ही इमामगंज के नगरी पुल के पास जंगल से बरामद कर लिया गया। इस बात की जानकारी इमामगंज डीएसपी ने दी।

Goal 7 22Scope News

अपहरणकर्ताओं ने अपह्रत युवक के साथ जमकर मारपीट की और टार्चर भी किया – पुलिस

आपको बता दें कि घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। तब्बू खान शमशाबाद से अपने घर कोठी थाना क्षेत्र जा रहा था। इसी दौरान बदिया मोड़ के पास अपहरणकर्ताओं ने उसे अगवा कर लिया। आंख और मुंह पर गमछा बांध दिया गया, जिससे युवक को यह भी पता नहीं चल सका कि उसे कहां ले जाया जा रहा है। अपहरणकर्ताओं ने पहले उसे मगरा थाना क्षेत्र के सेवर के जंगल में छिपाया। बाद में पुलिस की सक्रियता देखकर वे उसे चक्कर बांध थाना क्षेत्र के पिछोरिया जंगल में ले गए। इस बीच अपहरणकर्ताओं ने अपह्रत युवक के साथ जमकर मारपीट की और टार्चर भी किया। पिछोरिया जंगल इलाका काफी दुर्गम और चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

यह भी देखें :

अपहरणकर्ताओं ने युवक के एक साथी को फोन कर 8 लाख रुपए की फिरौती की मांग रखी – DSP

डीएसपी ने बताया कि रात में अपहरणकर्ताओं ने युवक के एक साथी को फोन कर आठ लाख रुपए की फिरौती की मांग रखी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग शुरू की और पूरे इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। दबाव बढ़ते देख अपहरणकर्ता युवक को इमामगंज की ओर छोड़कर भाग निकले। इमामगंज थाना क्षेत्र के नगरी पुल के पास पुलिस ने तब्बू को अकेले खड़ा पाया और तुरंत उसे थाना ले आई। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अपहरण की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। युवक ने कुछ अपहरणकर्ताओं की पहचान की है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : चारपहिया दिव्यांग वाली स्कूटी पर लदी 51 लीटर देशी शराब सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...