Garhwa: गढ़वा से रांची तक जल्द चलेगी मेमू पैसेंजर ट्रेन! आवागमन में होगी सुविधा

Garhwa: गढ़वा से रांची तक डायरेक्ट रेल सेवा की मांग को लेकर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने गढ़वा–रांची मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने का अनुरोध किया, जिस पर रेल मंत्री ने जल्द सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है।

Au ad 11 22Scope News

Garhwa: रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

बताया जा रहा है कि वर्तमान में पलामू से रांची तक सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। अधिकतर यात्रियों को बरकाकाना या अन्य स्टेशनों के रास्ते रांची जाना पड़ता है, जिससे सफर में 7 से 8 घंटे का समय लग जाता है। मेमू ट्रेन के शुरू होने से यह सफर लोहरदगा–टोरी रूट से होकर सिर्फ 3 से 4 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

Garhwa: नई रेल परियोजनाएं भी होंगी लाभकारी

मुलाकात के दौरान सांसद ने बरवाडीह–चिरमिरी–अंबिकापुर नई रेलवे लाइन के शीघ्र कार्यान्वयन की भी मांग की। उन्होंने बताया कि यह लंबित परियोजना द्वितीय विश्व युद्ध के समय शुरू हुई थी, लेकिन आज तक अधूरी है। इस रूट के पूरा होने से झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी, और एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित होगा।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...