त्योहारी सीजन में रेल सुविधा: 28 सितंबर से चलेगी रांची-आरा स्पेशल ट्रेन, जानें समय व रूट बदलाव

त्योहारी सीजन में रेल सुविधा: त्योहारी सीजन में रेलवे ने 28 सितंबर से रांची-आरा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया। साथ ही अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस का रूट बदला गया।


त्योहारी सीजन में रेल सुविधा रांची: त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08640 रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक हर रविवार रांची से रात 20:45 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 09:15 बजे आरा पहुंचेगी।


Key Highlights

  • त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आरा स्पेशल ट्रेन

  • 28 सितंबर से 2 नवंबर तक हर रविवार चलेगी ट्रेन

  • आरा से रांची वापसी 29 सितंबर से हर सोमवार

  • ट्रेन का ठहराव मुरी, कोटसिला और बोकारो स्टील सिटी में

  • विकास कार्य के चलते अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस का मार्ग बदला


वापसी में 08639 आरा-रांची स्पेशल 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार को सुबह 10:00 बजे आरा से खुलेगी और उसी दिन रात 20:45 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत मुरी, कोटसिला और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

त्योहारी सीजन में रेल सुविधा:

इधर, दक्षिण रेलवे के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण 13352 अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस 14 सितंबर, 21 सितंबर और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग पोत्तनूर-इरुगूर-सुरतकल होकर चलेगी। इस दौरान ट्रेन का कोयंबटूर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा, जबकि परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन का पोत्तनूर स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

Jharkhand Monsoon Update: मानसून की एंट्री के दूसरे दिन झारखंड में...

 झारखंड में मानसून के प्रवेश के दूसरे दिन 14 जिलों में भारी बारिश हुई। ठनका गिरने से 7 लोगों की मौत हुई। 19 जून...

अब वेबसाइट की जरूरत नहीं! WhatsApp पर मिलेगा रिलायंस AGM का...

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(Reliance Industries Limited) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले शेयरधारकों के लिए WhatsApp-आधारित AGM डिजिटल असिस्टेंट लॉन्च किया...

गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के...

गोड्डा: शनिवार को गोड्डा शहर के शुभदा बैंक्वेट हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ज़िला इकाई की ओर से बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं का...