हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर मेमू में बदली

रांची:  रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि का विस्तार किया है। यह ट्रेन 01 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को हटिया से प्रस्थान करेगी, जबकि दुर्ग-हटिया ट्रेन स्पेशल 02 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से चलेगी।

टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन मेमू रैक में बदली
टाटानगर-बरकाकाना रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर के पारंपरिक रैक को मेमू रैक में बदलने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 68085/68086 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर के रूप में चलेगी। टाटानगर से इसका परिचालन 01 अप्रैल से एवं बरकाकाना से 02 अप्रैल से प्रारंभ होगा।

वास्को द गामा-जसीडीह ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन
सिकंदराबाद स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के कारण रेलवे ने ट्रेन संख्या 17321/17322 वास्को द गामा-जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन सिकंदराबाद के बजाय चर्लपल्ली स्टेशन होकर गुजरेगी। 09 मई से वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस का चर्लपल्ली आगमन रात 11:30 बजे एवं प्रस्थान रात 11:40 बजे होगा, जबकि 12 मई से जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस चर्लपल्ली स्टेशन पर शाम 6:15 बजे पहुंचेगी और शाम 6:25 बजे प्रस्थान करेगी।

इंदौर, देहरादून व कटरा के लिए नयी ट्रेनों की मांग
झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन की उप सचिव रितिक राज ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से मुलाकात कर रांची से इंदौर, देहरादून और कटरा के लिए सीधी रेल सेवाओं की मांग की। इसके अलावा, रांची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को लोहरदगा-डालटनगंज मार्ग से चलाने, धनबाद से बेंगलुरु, पुणे और बासर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने, अगरतला-देवघर एक्सप्रेस का विस्तार धनबाद तक करने और हावड़ा से हजारीबाग टाउन तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग भी रखी गई।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...