Advertisement
Advertisement
Advertisement

AMRUT 2.0 के अंतर्गत ‘भुवनम – पानी की खेती” का चयन, झारखंड से एकमात्र स्टार्टअप को मिली मान्यता

Desk. भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (UADD), मध्यप्रदेश के तत्वावधान में 6 अगस्त को AMRUT 2.0 पहल के अंतर्गत चयनित 15 नवाचारी स्टार्टअप्स द्वारा पालिका भवन में विस्तृत प्रस्तुतीकरण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी जल प्रबंधन में नवाचार, मापनीयता और स्थायित्व को बढ़ावा देना रहा। इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे (आईएएस), मुख्य अभियंता प्रदीप एस. मिश्रा, नगर निगम भोपाल के आयुक्त, UADD के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं सभी चयनित स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्टार्टअप ‘Bhungru Water Conservation’ का चयन

झारखंड के लिए गौरव का विषय यह रहा कि रांची आधारित स्टार्टअप “Bhungru Water Conservation”, जिसे अब “BHUVANAM – पानी की खेती” के नाम से पुनः नामित किया गया है, को राज्य के एकमात्र प्रतिनिधि स्टार्टअप के रूप में चुना गया। इस नवाचार का नेतृत्व रथिन भद्र एवं राजा बागची द्वारा किया जा रहा है, जो झारखंड की स्थानीय जल संकट की पारंपरिक समझ और तकनीकी हस्तक्षेप के समन्वय से यह मॉडल विकसित कर रहे हैं।

“BHUVANAM – पानी की खेती” एक स्वदेशी आधारित भूजल पुनर्भरण तकनीक है, जो वर्षा जल को 300 से 1000 फीट गहराई तक रिचार्ज करती है। इसकी पायलट इकाइयां झारखंड के खूंटी (उलिहातू), रांची और इंदौर में स्थापित की जा चुकी हैं। प्रत्येक इकाई 4,000 से 10,000 घन मीटर जल प्रति वर्ष वर्षा चक्र में संचित करती है, जिससे स्थानीय किसान, छात्र, स्वास्थ्य केंद्र, सुरक्षाकर्मी सहित सैकड़ों लोगों को सीधे लाभ प्राप्त हो रहा है।

इस प्रस्तुति में BHUVANAM की टीम ने परियोजना की अवधारणा, तकनीकी विशिष्टताएँ, कार्यान्वयन रणनीति एवं संभावित प्रभाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सभी दस्तावेजों के साथ “Bhungru” से “BHUVANAM” में हुए नाम परिवर्तन की औपचारिक सूचना संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई। विशेष बात यह रही कि झारखंड की इस तकनीक को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उज्जैन (महाकाल की नगरी) में कार्यान्वयन हेतु चयनित किया गया है, जो मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की विधानसभा क्षेत्र है।

मुख्य अभियंता प्रदीप एस. मिश्रा ने कहा, “ऐसे नवाचार शहरी भारत की जल समस्या के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। ‘BHUVANAM – पानी की खेती’ जैसी स्थानीय समझ आधारित तकनीकों को देशभर में अपनाने की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम में 15 स्टार्टअप्स को विभिन्न नगरीय स्थानीय निकायों (ULBs) को परियोजनाएँ सौंपने हेतु आमंत्रित किया गया। भारत सरकार द्वारा AMRUT 2.0 के तहत प्राप्त प्रथम किश्त (25%) की धनराशि उन्हीं परियोजनाओं हेतु स्वीकृत की गई है, जिन्हें कोलैबोरेशन पोर्टल पर पूर्व में स्वीकृति प्राप्त है। झारखंड राज्य के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जहां से एकमात्र चयनित स्टार्टअप ने राष्ट्रीय मंच पर जल संरक्षण की दिशा में राज्य की क्षमता एवं नवाचार को दर्शाया है।

फाउंडर्स प्रोफाइल:

रथिन भद्र- राष्ट्रीय स्टार्टअप संघ (ISUA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पानी की खेती अवधारणा के जनक, जल संरक्षण हेतु कई सरकारी और गैर-सरकारी मिशनों में सक्रिय भूमिका।

राजा बागची – पारंपरिक जल ज्ञान एवं तकनीकी संयोजन में दक्ष, कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परियोजना कार्यान्वयन का अनुभव।

start up 22Scope News

start up 2 22Scope News

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...