Advertisement
Advertisement

SIR में लगे BLO की प्रखंड कार्यालय में बिगड़ी तबियत, PMCH रेफर

जमुई: जमुई जिला के झाझा प्रखंड कार्यालय में गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर रहे एक BLO की अचानक तबियत बिगड़ गई जिससे वह जमीन पर गिर गए। BLO की तबियत बिगड़ने के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गई। इस दौरान प्रखंड कार्यालय में मौजूद डीडीसी सुभाषचंद्र मंडल ने बीडीओ, बीईओ समेत अन्य अधिकारियों ने BLO को अस्पताल पहुँचाया। हालत गंभीर देख झाझा रेफरल अस्पताल से डॉक्टरों ने उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।

बीमार BLO की पहचान नगर क्षेत्र के सोहजाना भलुआ गांव निवासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुरिपरास में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात अमरदीप देव के रूप में की गई। अस्पताल में मौजूद अन्य शिक्षकों ने शिक्षक अमरदीप देव की पत्नी प्राथमिक विद्यालय सलैया की शिक्षिका गीता कुमारी को दी जिसके बाद उसकी पत्नी अस्पताल पहुंची। शिक्षिका गीता कुमारी ने बताया कि विद्यालय में कई तरह कार्य का बोझ पहले से है और इन्हें BLO बना दिया गया जिसके बाद काम का बोझ और अधिक बढ़ गया।

यह भी पढ़ें – बिहार में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, DGP ने कहा दोषी पाए जाने पर…

लगातार विभाग को बीएलओ पद से हटाने की गुहार लगाते रहे लेकिन विभाग एक भी नही सुना और काम का बोझ और अधिक बढ़ गया जिससे मेरा पति अधिक तनाव में आ चुका है और इसी वजह से तबियत खराब हुआ। अस्पताल में मौजूद डीडीसी ने बताता की जैसे ही शिक्षक की तबियत खराब होने की सूचना मिला वैसे ही अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया। डॉक्टर बीके राय ने बताया कि शिक्षक गम्भीर स्थिति में अस्पताल लाया गया जहां उसका बीपी भी काफी कम हो चुका था जिससे उसके शरीर पर गहरा असर और उसकी तबियत खराब हो गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में महिलाओं के लिए दो दिनों तक बस में यात्रा फ्री, सीएम नीतीश ने…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...