बहन की राखी लेने जा रहे युवक को अपराधियों ने भूना, मौके पर…

सिवान: बेख़ौफ़ अपराधियों ने सिवान में बीती रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई जबकि परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना सिवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गैस एजेंसी के समीप की है जहां अपराधियों ने बीती रात जीरादेई निवासी बिपेंद्र कुमार सिंह की हत्या गोली मार कर दी। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि मृतक अपने एक दोस्त के साथ बहन के द्वारा भेजी गई राखी लाने जा रहे थे तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें – अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में आरोपी मोनू हुआ गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

इस दौरान उनके साथ बाइक पर बैठा उनका दोस्त किसी तरह अपनी जान बचा कर भागने में सफल रहा। उसने गांव में जा कर लोगों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या का कारण और अपराधियों की पहचान पता नहीं चल सकी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   रक्षा बंधन पर CM ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र, किया वृक्षारोपण…

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...