Bokaro Accident : ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर घायल

Bokaro: सड़क हादसे में दो युवक की मौत की सूचना मिल रही है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बाइक सवारों की ट्रक की चपेट में आने की वजह से हुआ। इसमें बाइक पर सवार तीन युवक में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदनक्यारी रोड के पास पकोड़ी मोड़ के पास की है।

Au ad 3 22Scope News

Bokaro: हादसे में दो युवकों की मौत

सभी चंदनक्यारी के बनगड़िया के रहने वाले हैं मृतक के रूप में अजित हांसदा, अमित हांसदा के रूप में पहचान हुई है, जबकि घायल सनीचर हेमब्रम के रूप में पहचान हुई है। घटना को लेकर लोगों ने सड़क को जाम किया। घटना के बारे में उनके दोस्तों ने कहा कि चन्दनक्यारी के बनगड़ीया के रहने वाले हमलोग हैं और अपने घर से चास स्थित आईटीआई मोड़ जाने के लिए निकले थे।

Bokaro: हादसे में एक गंभीर घायल

उसने बताया कि हमलोग पीछे-पीछे चल रहे थे और उन लोगों की बाइक आगे थी। इसी दौरान चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदनक्यारी रोड के पकोड़ी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। दो युवक के सिर पर ट्रक का चक्का चढ़ जाने की वजह से दोनों की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया।

Bokaro: चंदनक्यारी-चास सड़क को किया जाम

घायल को स्थानीय लोगों ने बोकारो सदर अस्पताल लाया, जहां उसकी स्थिति चिंता जनक देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चंदनक्यारी-चास सड़क को जाम कर दिया है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कहा कि आए दिन घटना घट रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

बिहार विधानसभा Live : आखिरी दिन भी बवाल, छात्रों पर फायरिंग...

पटना : बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां और अंतिम दिन है। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गरमा...

RJD MLA भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला, कहा- BJP का मतलब...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज मॉनसून सत्र का पांचवां और आखिरी दिन है। इस बीच सदन के बाहर...

बाढ़ में दिनदहाड़े डकैती, घर के मालिक समेत पूरे परिवार को...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़नउद्दीन चक में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को...