Advertisment

पटना इस्कॉन में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर, इस बार दो दिनों तक…

पटना: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी पूरे देश में की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में स्थित इस्कॉन मंदिर में भी श्री कृष्ण जनमाष्टमी की तैयारी जोरों पर है। इस संबंध में इस्कॉन पटना के टीएमसी के को चेयरमैन अदिकर्ता दास एवं रमण मनोहर दास ने बताया कि यह महोत्सव भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के स्मरण और उनके साथ जीव के नित्य संबंध को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस बार कार्यक्रम 16 और 17 अगस्त को होगा।

पहले दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव प्रातः 7 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगा, जिसमें अनवरत संकीर्तन, भव्य आरती, 251 चांदी कलश और दक्षिणायन शंख से अभिषेक, मध्यरात्रि में रासलीला गायन, 501 महाभोग अर्पण और महाप्रसाद वितरण जैसे आयोजन होंगे। दूसरे दिन प्रभुपाद आविर्भाव महोत्सव में महाभिषेक, यशोगान, आरती, माल्यार्पण और महाप्रसाद का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति एलएन पोद्दार होंगे, जबकि प्रदेश के मंत्रीगण और शहर के गणमान्यजन भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें – राम जानकी कॉरिडोर से जुड़ेगा अयोध्या और सीतामढ़ी, सीधे कनेक्ट होगा पुनौराधाम…

आयोजकों ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिए प्रशासन के साथ समन्वय की जानकारी दी। आयोजक ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में भव्य सजावट और विशेष आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। मैनेजमेंट के को-चेयरमैन आदिकर्ता दास ने बताया कि भगवान के दरबार को सजाने के लिए रूस, यूक्रेन, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका समेत 8 देशों से विशेष फूल मंगवाए जा रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  20 वर्षों में बिहार में बिजली खपत में 5 गुना बढ़ोतरी, पहले…

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...