Commercial Advertisment

मुख्यमंत्री ने इस्कॉन में की पूजा अर्चना, लिया आशीर्वाद

पटना : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अपने बिहार के एकदिवसीय यात्रा के दौरान पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे। उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी साथ रहे। यादव इस्कॉन मंदिर पहुंच कर राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। वे भगवान की आरती में भी शामिल हुए।

इस क्रम में इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष श्री कृष्ण कृपादास जी ने स्वागत किया तथा इस्कॉन के 125 वें साल पर प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिए गए सिक्के को उपहार स्वरूप भेट किया। श्री कृष्ण कृपादास ने मुख्यमंत्री को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा देकर और सिर पर चर्मी रखकर आशीर्वाद भी दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी , नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के अलावा सांसद रामकृपाल यादव, विधायक नंद किशोर यादव और प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास राज उर्फ गोल्डी यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Canceled : पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान...

Patna Flight Canceled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...