राज्य में भारी बारिश का अलर्ट! 9 जिलों के लिए चेतावनी जारी, पटना के लिए ऑरेंज अलर्ट

पटना : बिहार में बुधवार यानी 13 अगस्त को भी ज्यादातर जिलो में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। आज भी उत्तर बिहार में अधिक वर्षा तो दक्षिण बिहार में बारिश कुछ कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज बुधवार को उत्तर बिहार तथा दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके मिलाकर नौ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी है। बता दें कि रात से ही राजधानी पटना सहित बिहार में मूसलाधार बारिश हो रही है।

Goal 7 22Scope News

कई जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना

आपको बता दें कि पश्चिम चंपारण, सिवान और गोपालगंज में बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना है तो पूर्वी चंपारण, सारण, समस्तीपुर, खगड़िया, किशनगंज और मुंगेर में कई जगह पर भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के कुछ-कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के जरिए देर रात 2:16 बजे से लेकर बुधवार सुबह 7:33 बजे के बीच के लिए पटना सहित 13 दिनों में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें अररिया, किशनगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना जिले के कुछ भाग, भोजपुर, औरंगाबाद,अरवल, गयाजी, जहानाबाद और सुपौल शामिल है। इन जिलों में सुबह से वर्षा दर्ज की गई।

यह भी देखें :

भागलपुर, बांका, जमुई, पूर्णिया व कटिहार में भी अधिक वर्षा की संभावना है

इसके अलावा आज पूर्वी इलाके के भागलपुर, बांका, जमुई, पूर्णिया और कटिहार में भी अधिक वर्षा की संभावना है तो दक्षिण बिहार के नालंदा, नवादा और बेगूसराय में भी मध्यम स्तर की वर्षा की प्रबल संभावना है। बीते मंगलवार को सुबह में कम वर्षा दर्ज हुई, लेकिन शाम के बाद कई जिलों में बारिश हुई है। सोमवार को 12 बजे के बाद से मंगलवार के दिन 12 बजे तक के रिकॉर्ड में सबसे अधिक वर्षा नालंदा में 98.02 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं दरभंगा मे 74.2 मिलीमीटर के साथ भारी बारिश हुई तो शेखपुरा (63.02), पूर्णिया (42), रोहतास (41.2), नवादा (37.4), गयाजी (33.02), किशनगंज (36.4), सीतामढ़ी (32.8), अररिया (30.6), खगड़िया (26), भोजपुर (25.4), मधेपुरा (25.4), जहानाबाद (24.02) और शिवहर 23.4 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़े : बिहार में बारिश से लोगों का हाल बेहाल, न्यू अंसार नगर मोहल्ला जलमग्न, जुगाड़ नाव बना शहर

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...