Advertisement
Advertisement

बिहार SIR पर SC की टिप्पणी, कहा- नाम वेबसाइट पर क्यों नहीं डाले जा रहे हैं?

नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद पर सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी दलीलें रखीं। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि नाम वेबसाइट पर क्यों नहीं डाले जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि वेबसाइट पर कटे हुए नामों की सूची शेयर की जाए।

Goal 7 22Scope News

चुनाव आयोग ने SC में जिला स्तर पर मृत, पलायन कर चुके या स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं की सूची साझा करने पर सहमति जताई

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने दलीलों की शुरुआत करते हुए कोर्ट से कहा कि उसके पास कुछ निर्णय लेने के लिए पर्याप्त शक्ति है। इस दौरान चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जिला स्तर पर मृत, पलायन कर चुके या स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं की सूची साझा करने पर सहमति जताई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 19 अगस्त तक मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की पहचान का खुलासा करने को कहा। कोर्ट ने 22 अगस्त तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी।

यह भी देखें :

हम राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष में फंसे हुए हैं – चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि राजनीतिक नफरत के माहौल में काम करते हुए शायद ही कोई ऐसा निर्णय हो, जिस पर विवाद न हो। हम राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष में फंसे हुए हैं। अगर वे जीतते हैं तो ईवीएम अच्छी है। अगर वे हारते हैं तो ईवीएम खराब है। बिहार में एसआईआर पर चुनाव आयोग ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार, बिहार में लगभग 6.5 करोड़ लोगों को एसआईआर के लिए कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़े : बिहार के बाद अब बंगाल में भी होगा SIR, चुनाव आयोग ने दिया आदेश

Commercial Advertisment

Patna News: धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संजय झा के आवास, संजय सरावगी...

 पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के सरकारी आवास पहुंचे। मुलाकात में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय...

Amba Prasad News: सरकारी आवास खाली होने के बाद टेंट में...

 पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई के बाद पुराने आवास के बाहर टेंट में दीपावली मनाई। उन्होंने इसे राजनीतिक...

Hazaribagh Medical College: दीपावली की रात लेबर रूम में प्रसव सेवा...

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीपावली की रात लेबर रूम की सेवाएं बाधित रहने का आरोप लगा है। गर्भवती महिलाओं को...