कांग्रेस के टिकट पर बाढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं नीरज, कहा- सिपाही बन सकता है MLA

बाढ़ : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सियासी घमासान देखने को मिल रहे हैं। बाढ़ विधानसभा से बीजेपी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के द्वारा बाढ़ के संभावित प्रत्याशी नीरज सिंह पर टिप्पणी की जाती है कि फौजी और सिपाही अब बाढ़ में आकर विकास की बात करते हैं। इसके बाद सियासत गरम हो जाती है।

DIARCH Group 22Scope News

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है नीरज सिंह

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता नीरज सिंह को लेकर के चर्चा यह है कि वह बाढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। बीते दिन वह कांग्रेस में ज्वाइन किया है। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद चर्चाएं तेज हो गई है कि नीरज सिंह बाढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। नीरज सिंह लगातार बाढ़ क्षेत्र में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। तमाम जगह जाते हैं और लोगों से मिलते हैं। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। अब ऐसे में सियासी घमासान कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहे हैं।

यह भी देखें :

मीडिया से नीरज सिंह ने कहा- एक सिपाही क्यों नहीं बन सकता विधायक

कांग्रेस नेता नीरज सिंह मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक सिपाही विधायक क्यों नहीं बन सकता है। उन्होंने कहा कि सिपाही मुख्यमंत्री तक बन सकता है। जब एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। एक राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सैनिक अधिकारी और विधायक क्यों नहीं बन सकता है।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी के ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के लगाये नारे…

अंशु झा की रिपोर्ट

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...