Hazaribagh : रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग, लाखों के लूट की आशंका

Hazaribagh : शहर के खिरगांव स्थित आर.आर. पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमार बीते रात्रि अपराधियों के निशाने पर आ गए। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप से निकले मैनेजर का अज्ञात अपराधियों ने पीछा किया और नमस्कार चौक के पास उन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद मैनेजर बाइक से गिर पड़े, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। साथ ही, अपराधियों द्वारा करीब 2 लाख 80 से 90 हजार रुपये की लूट की आशंका जताई जा रही है।

घायल मैनेजर को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अवधेश कुमार मूल रूप से कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव के निवासी बताए जाते हैं। अवधेश कुमार बैंक बंद होने की वजह से बैंक का कलेक्शन लेकर इमली कोठी चौक स्थित पेट्रोल पंप मालिक के घर पैसा पहुंचाने जा रहे थे।

Hazaribagh : अपराधियों ने पहले से ही मैनेजर की रेकी की थी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधियों ने पहले से ही मैनेजर की रेकी की थी। पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति कई दिनों से पंप के आसपास घूमते दिखाई दे रहे थे। घटना के बाद कर्मियों में भारी खौफ का माहौल है।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व इचाक के सालफर्नी पेट्रोल पंप में भी मैनेजर पर लूटपाट की कोशिश की गई थी। अब एक बार फिर पेट्रोल पंप मैनेजर को निशाना बनाया जाना जिले में आपराधिक घटनाओं की बढ़ती चुनौती को दर्शाता है।

Hazaribagh : बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे-पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ा बाजार थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने टेलिफोनिक बातचीत में बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गाड़ी को ट्रैक करने का प्रयास तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि “पीड़ित के आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी और बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।”

इस बीच, घटना स्थल और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं लोगों ने इस लूटकांड को अंजाम दिया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पेट्रोल पंप संचालकों और मैनेजरों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। आम लोगों में भी अपराधियों के बढ़ते मनोबल को लेकर चिंता जताई जा रही है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम,...

 Bihar Museum Ranking 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष...

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...