‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में भाग लेने के लिए पटना से निकले लालू, राबड़ी व तेजस्वी

पटना : बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर इसके विरोध में आज यानी 17 अगस्त को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव सासाराम में मतदाता अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। यात्रा में भाग लेने के लिए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पटना से सासाराम के लिए निकल गए हैं। वहीं लालू यादव और राबड़ी देवी वोट अधिकार यात्रा में सासाराम में शामिल होने के बाद वहां से वह पटना लौट आएंगे। जबकि राहुल गांधी के साथ लगातार तेजस्वी यादव मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल रहेंगे।

DIARCH Group 22Scope News

आज सासाराम से शुरू होगी मतदाता अधिकार यात्रा

आपको बता दें कि आज यानी 17 अगस्त के सासाराम से मतदाता अधिकार यात्रा शुरू हो रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली से सासाराम के लिए निकल गए हैं। सासाराम में यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। रोहतास के डीएम और एसपी यात्रा को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस यात्रा में बिहार महागठबंधन के सारे नेता मौजूद रहेंगे। यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और 1300 किलोमीटर की पूरी यात्रा होगी। यह यात्रा पटना में खत्म होगी।

यह भी पढ़े : सासाराम से आज से शुरू होगी कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’, राहुल-तेजस्वी होंगे शामिल, लालू दिखाएंगे हरी झंडी

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...