ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

रांची : अवैध बालू खनन से अर्जित संपत्ति के मामले में ईडी ने बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी की जांच में यह पाया गया कि अंकित राज ने यह संपत्ति दामोदर नदी से अवैध बालू खनन से हुई कमाई से खरीदी थी।

ईडी ने अंबा प्रसाद और उनके परिजनों के खिलाफ दर्ज 16 एफआईआर को आधार बनाकर ईसीआईआर दर्ज किया था। इन मामलों में रंगदारी, जमीन कब्जा और खनिजों के अवैध व्यापार सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच के दौरान 12-13 मार्च 2024 और 4 जुलाई 2025 को आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इसके बाद 18 जुलाई को हजारीबाग खनन कार्यालय का सर्वे भी किया गया।

जांच में यह खुलासा हुआ कि सोनपुर घाट का माइनिंग लाइसेंस 2019 में ही समाप्त हो गया था। इसके बावजूद अंकित राज अवैध रूप से दामोदर नदी से बालू खनन करता रहा। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को जब्त कर लिया।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...