छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ईडी को नोटिस जारी

रांची: रांची के पूर्व उपायुक्त (डीसी) और लैंड स्कैम के आरोपी छवि रंजन की जमानत याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
इससे पहले 6 अगस्त को झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
ईडी ने उन पर रांची के बहुचर्चित भूमि घोटाले में कथित भूमिका निभाने और अवैध तरीके से जमीनों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त रहने का आरोप लगाया है। मामले की अगली सुनवाई में ईडी का पक्ष दर्ज किया जाएगा।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...