Commercial Advertisment

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा…

Surya Hansda Encounter

Godda : पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने गोड्डा जिले में हुए चर्चित सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे गहरी साजिश करार दिया है। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 7 सदस्यीय टीम के साथ अर्जुन मुंडा ललमटिया प्रखंड के डकैता गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक सूर्या हांसदा के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें- Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Surya Hansda Encounter : प्रतिनिधिमंडल ने सूर्या की मां, पत्नी और भाई से की बातचीत

टीम में अर्जुन मुंडा के अलावा पूर्व मंत्री अमर बाउरी, भानु प्रताप शाही, रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल और अनिता सोरेन शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने सूर्या की मां, पत्नी और भाई से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- Palamu Murder : शादी के बाद भी प्रेम संबंध, युवक की बेरहमी से हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार… 

अर्जुन मुंडा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि सूर्या को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और अगले ही दिन 11 अगस्त को मुठभेड़ में मारे जाने की बात कहकर शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सूर्या पर कुल 25 मामले दर्ज थे, जिनमें से 14 झूठे मामले कोर्ट द्वारा खारिज हो चुके थे। पुलिस ने बिना कोर्ट वारंट के उसे गिरफ्तार किया और फिर मुठभेड़ में मारने का दावा कर दिया।

ये भी पढ़ें- Simdega Crime : गांजा का बड़ा जखीरा धराया, दो तस्कर गिरफ्तार… 

Surya Hansda Encounter : सूर्या को साजिश के तहत रास्ते से हटाया गया-अर्जुन मुंडा

मुंडा ने कहा कि सूर्या हांसदा एक परंपरागत आदिवासी नेता था, जो करीब 350 बच्चों को मुफ्त शिक्षा देता था। वह स्थानीय समाज में ‘हेडमेन’ की भूमिका निभाता था और कमजोर वर्गों की आवाज उठाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सूर्या को साजिश के तहत रास्ते से हटाया गया और पूरे घटनाक्रम को मुठभेड़ का नाम देकर सच्चाई को छुपाया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखो से दी अंतिम विदाई 

उन्होंने सूर्या के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष जांच नहीं कराती, तो भाजपा इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। इस घटना ने झारखंड की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। आदिवासी अधिकार, पुलिस कार्रवाई की पारदर्शिता और न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता पर गहराते सवालों के बीच अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी है।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Surya Hansda Encounter : विधायक जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात, CBI जांच की उठाई मांग 

लाठी-गोली खाकर लड़ी झारखंड की लड़ाई, मजदूर नेता से कैबिनेट मंत्री बनने तक Ramdas Soren का 40 साल संघर्ष… 

Bokaro : घर बना अखाड़ा! देवरानी-जेठानी भिड़ी, मौके पर पहुंच गई पुलिस फिर… 

Breaking : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

Saraikela : मैदान से पुलिस सब इंस्पेक्टर का शव मिलने से मची हड़कंप, मालखाना का चार्ज देने आए थे…

Hazaribagh : रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग, लाखों के लूट की आशंका 

Bihar Tourism Heritage: बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत दुनिया को...

Bihar Tourism Heritage, पटना: बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पर्यटन को...

Patliputra National Youth Parliament: पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 का शुभारंभ, सम्राट...

Patliputra National Youth Parliament, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को पटना के गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में...

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...