झारखंड बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 42 दिन से स्थगित, 45 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

रांची: झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड कोर्स में दाखिले का सपना देख रहे हजारों छात्रों का भविष्य फिलहाल अधर में लटका हुआ है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद स्थगित कर दिया गया था। अब 42 दिन गुजरने के बावजूद रिजल्ट दोबारा घोषित नहीं हुआ है, जिससे 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी गहरी चिंता और निराशा में हैं।

छात्रों का कहना है कि यह प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वर्तमान बैच ही नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में भी छात्रों का भरोसा प्रवेश परीक्षाओं से उठ सकता है। छात्र संगठनों ने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

काउंसिलिंग शुरू होने के दिन स्थगित हुआ रिजल्ट

JCECEB ने 11 मई 2025 को परीक्षा आयोजित की थी। 4 जुलाई को परिणाम जारी किया गया और 7 जुलाई से काउंसिलिंग शुरू होनी थी। लेकिन उसी दिन अचानक एक नोटिफिकेशन जारी कर परिणाम स्थगित कर दिया गया और काउंसिलिंग रोक दी गई। आयोग ने स्थगन का कारण स्पष्ट नहीं किया।

राजभवन की समय सीमा और छात्रों की दुविधा

राजभवन ने राज्य विश्वविद्यालयों में 31 अगस्त तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। लेकिन बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है। छात्रों में यह असमंजस है कि आखिर कब तक काउंसिलिंग का शेड्यूल घोषित होगा।

परीक्षा प्रक्रिया एक नजर में

छात्रों की नाराजगी

आयोग ने ओएमआर शीट्स को पारदर्शिता के लिए वेबसाइट पर अपलोड भी किया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि रिजल्ट क्यों रोका गया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा।

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...