Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रोजेक्ट भवन के पास जुटेंगे पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थी

रांची : हेमंत कैबिनेट की बैठक आज शाम 4ः00 बजे है. लिहाजा, इससे पहले पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के पास जुटेंगे. इसके लिए राज्यभर से सफल अभ्यर्थी रांची पहुंच गये हैं. अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि, कैबिनेट की बैठक में उनकी नियुक्ति को लेकर रास्ता साफ होगा.

हालांकि, बैठक में प्रस्ताव आएगा या नहीं. यह भी स्पष्ट नहीं है. इससे पहले देर शाम अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. आपको बता दें कि, 23वें दिन भी पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थियों का आमरण अनशन और भूख हड़ताल जारी है.

अभ्यर्थियों का दावा है कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना संख्या-5938 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है. साथ ही गजट में इस बात का भी उल्लेख है कि उन सभी विज्ञापनों में जिसमें नियुक्ति की प्रक्रिया अब तक पूर्ण नहीं की गयी है, उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. दरअसल कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने गजट जारी कर उन सभी विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है, जिसमें अब तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गयी है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

जल्द पूरी हो सकती है पंचायत सचिव अभ्यर्थियों की मांग

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...