मौसम ने बदला मिजाज, बारिश के बाद छाया कुहासा

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है. आज सुबह भी मध्यम दर्जे की बारिश हुई. बारिश के बाद रांची में फिर से ठंड बढ़ गई है. साथ ही रांची शहर में कुहासा छाया रहा. बड़े से छोटे वाहन को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पर रहा है.

राजधानी रांची का तापमान पिछले दो दिनों के मुकाबले फिर गिरा. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि मौसम फिर बदलेगा. 10 फरवरी को राज्य के कई जिलों (उत्तरी और मध्यम भाग) में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 11 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जायेगा. झारखंड की ओर बादल आ गये हैं. मौसम में बदलाव कल देर शाम हुआ और रात में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई.

तेज गर्जन के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग ने झारखंड में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि 10 और 11 फरवरी को झारखंड के कई जिलों में तेज गर्जन के साथ बारिश होगी. वहीं हजारीबाग में बुधवार रात से ही मध्यम बारिश हुई. गुरुवार सुबह से ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुहासा देखा जा रहा है, जिससे ठंड और बढ़ गयी है.

गर्मी ने दस्तक दे दी है, इस बदलते मौसम में अपना ख्याल कैसे रखें

झारखंड बिहार में मौसम ने बदला करवट, हल्के से मध्यम बारिश के आसार

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...