Advertisment

फिज़ा में उड़ती धूल लोगों को कर रही बीमार

गढ़वा: शहर में उड़ रहे धूल के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत खराब होने के कारण लगातार सड़क दुर्घटना हो रही थी, जिसे प्रशासन के द्वारा गढ़े को भरने के लिए डस्ट भर दिया गया। जब तक बारिश होती रही है सब कुछ सही रहता है लेकिन जैसे ही डस्ट सूखता है घूल उड़ने लगती है। सबसे अधिक परेशानी बाइक और ऑटो से चलने वाले लोगों को होती है। सबसे अधिक सदर ब्लॉक से लेकर नवादा मोड़ और मझिऑव मोड़ से लेकर रंका मोड़ तक डस्ट उड़ रहा हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान झामुमों उम्मीदवार और वर्तमान में विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा शहरी क्षेत्र और नेशनल हाइवे सड़क को दुरुस्त कराने का वादा किया था। लेकिन चुनाव जीतने के करीब दो साल बाद भी सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी हैं। सड़क पर डस्ट के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। सड़क की जर्जर हालत को लेकर अब आम जन के साथ विपक्षी दल के लोग सड़क को लेकर सवाल कर रहे हैं।

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...