वोटर अधिकार यात्रा : कारवां पहुंचा रमेश चौक, राहुल-तेजस्वी का गर्मजोशी से स्वागत

औरंगाबाद : कांग्रस नेता राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा का कारवां औरंगाबाद के रमेश चौक पहुंचा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने बड़े ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सबसे पहले सभी नेताओं ने देव सूर्य मंदिर में दर्शन के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद कारवां आगे की तरफ बढ़ा। राहुल गांधी के साथ मंच पर तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और दीपंकर भट्टाचार्य समेत महागठबंधन से जुड़े कई नेता भी मौजूद रहे। महागठबंधन नेताओं ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

DIARCH Group 22Scope News

इलेक्शन कमीशन वोट चोरी के इस काम में उनकी भरपूर मदद कर रहा है – तेजस्वी यादव

अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने एनडीए को वोट चोर बताते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन वोट चोरी के इस काम में उनकी भरपूर मदद कर रहा है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन की यह टीम आप सबों के दम पर यह वादा करता है कि आपके वोटो की चोरी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए। सभा को वीआईपी नेता मुकेश सहनी और भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया।

Rahul Yatra 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : दूसरे दिन राहुल-तेजस्वी औरंगाबाद में भरेंगे हुंकार

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...