वोटर अधिकार यात्रा : दूसरे दिन राहुल-तेजस्वी औरंगाबाद में भरेंगे हुंकार

औरंगाबाद : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर निकले हुए हैं। इस यात्रा का आज यानी सोमवार को दूसरा दिन है। यात्रा औरंगाबाद स्थित देव सूर्य मंदिर से शुरू होकर अम्बा कुटुंबा क्षेत्र से होते हुए रफीगंज पहुंचेगी। इसके बाद शाम तक दोनों नेता गया जिले के गुरारू पहुंचेंगे और खलीस पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। यहीं पर उनका रात्रि विश्राम भी तय है। फिलहाल यात्रा पैदल मार्च के बजाय वाहन से की जा रही है, लेकिन इस दौरान दोनों नेता स्थानीय लोगों से लगातार मुलाकात भी कर रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

कल सासाराम से वोटर मतदाता यात्रा की हुई थी शुरुआत

आपको बता दें कि कल यानी रविवार के दिन सासाराम में एक बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में ‘बड़ा चुनावी घोटाला’ किया जा रहा है और नागरिकों के संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। राहुल ने दावा किया कि उनसे मिलने वाले कई लोगों ने शिकायत की है कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। राहुल के इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी रविवार को प्रतिक्रिया दी। आयोग ने कांग्रेस नेता को सात दिन का समय दिया है कि वे या तो अपने आरोपों के समर्थन में शपथपत्र (Affidavit) और सबूत पेश करें या फिर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। आयोग ने स्पष्ट किया कि अगर सबूत पेश नहीं किए जाते तो ऐसे सभी आरोप बेबुनियाद माने जाएंगे।

यह भी देखें :

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कल प्रेस कांफ्रेस कर दोहरे मतदान और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को निराधार बताया। आयोग ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है और सभी स्टेकहोल्डर्स को इसमें शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े : राहुल का आरोप, कहा- संविधान मिटाने व वोट चोरी करने में लगे हैं BJP-RSS

प्रेम कश्यप और रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...