Patna– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना – 2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना की प्रगति की समीक्षा की.

बैठक में पंचायतीराज विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इसकी पृष्ठभूमि, लक्ष्य, कार्यान्वयन एवं समन्वय समिति, वित्तीय प्रबंधन, सोलर स्ट्रीट लाईट के रख रखाव, सोलर स्ट्रीट लाईट के स्थापन हेतु स्थलों का चयन के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में औसतन 10 सोलर स्ट्रीट लाईट लगाई जायेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय- 2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का क्रियान्वयन की शुरुआत 15 अप्रैल से की जाएगी. इसकी शुरूआत होने से गांवों के रास्ते और महत्वपूर्ण स्थान शाम से सुबह तक सोलर लाईट से रौशन रहेगा. इसके साथ ही गावं की तस्वीर भी बदलेगी. लोगों में खुशहाली और प्रसन्नता आएगी.
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पंचायतीराज मंत्री सम्राट चौधरी, पंचायतीराज विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी एवं ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस जुड़े हुए थे.
एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक, भगदड़ के बीच आरोपी गिरफ्तार


















